“उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए BJP ने बांटे 700 करोड़”

  1. Home
  2. Country

“उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए BJP ने बांटे 700 करोड़”

उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस की जीत के साथ ही राष्ट्रपति शासन हटाने के केन्द्र के फैसले के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। इस दौरान देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड


“उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए BJP ने बांटे 700 करोड़”

“उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए BJP ने बांटे 700 करोड़”उत्तराखंड में फ्लोर टेस्ट में कांग्रेस की जीत के साथ ही राष्ट्रपति शासन हटाने के केन्द्र के फैसले के बाद कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है। इस दौरान देहरादून में मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले डेढ़ माह में हुई इस राजनीतिक उथल-पु‌थल में भाजपा ने सात सौ करोड़ रुपए बांटे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को सत्ता में वापस से आने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए और कांग्रेस के तीन विधायकों को तो मुख्यमंत्री बनने का लालच दिया गया।

हालांकि हरीश रावत ने जरूर कहा कि वे चाहते हैं कि भाजपा राजनीतिक लड़ाई के बाद अब उत्तराखंड के विकास के लिए उनका साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। रावत ने केन्द्र सरकार से भी उत्तराखंड के विकास में सहयोग की अपील की।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे