भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है पार्टी: भट्ट

  1. Home
  2. Dehradun

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है पार्टी: भट्ट

भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा एन एच घोटाला की जांच सी बी आई को सौंपने सहित भृष्टाचार के खिलाफ की गई कार्यवाही के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। भट्ट ने कहा कि पूरी पार्टी मुख्यमंत्री के साथ है। भाजपा प्रदेश्


भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है पार्टी: भट्ट

भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा एन एच घोटाला की जांच सी बी आई को सौंपने सहित भृष्टाचार के खिलाफ की गई कार्यवाही के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट् द्वारा रखे गए प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित किया गया। भट्ट ने कहा कि पूरी पार्टी मुख्यमंत्री के साथ है।

भाजपा प्रदेश् अध्यक्ष अजय भटट् ने आज सांय भाजपा प्रदेश् कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत
में कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही एक बहुत बड़ा कदम है और पूरी पार्टी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में उनके साथ है।
उन्होंने कहा कि एन एच घोटाले की जांच सी बी आई को सौपने , एक जिलाधिकारी सहित पांच प्रशासनिक अधिकारियों को निलंबित किये जाने की कार्यवाही भृष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रमाण है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है पार्टी: भट्ट

भटट् के अनुसार आज विद्यायक दल की बैठक में उनके द्वारा इस कार्यवाही व् नीति के समर्थन में एक प्रस्ताव रखा गया जिस पर सभी विधायकों ने खड़े होकर एक मत से प्रस्ताव का समर्थन किया। भट्ट ने कहा की पूरी पार्टी मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे