लोकतंत्र की हत्या करने वाले चला रहे हैं लोकतंत्र बचाओ अभियान: BJP

  1. Home
  2. Dehradun

लोकतंत्र की हत्या करने वाले चला रहे हैं लोकतंत्र बचाओ अभियान: BJP

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा है। भट्ट ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और लोकतंत्र की हत्या करने वाले चला रहे हैं लोकतंत्र बचाओ अभियान। अजय भट्ट ने कहा कि पूर्व सीएम


लोकतंत्र की हत्या करने वाले चला रहे हैं लोकतंत्र बचाओ अभियान: BJP

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत पर कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ यात्रा को लेकर जमकर निशाना साधा है। भट्ट ने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और लोकतंत्र की हत्या करने वाले चला रहे हैं लोकतंत्र बचाओ अभियान।

अजय भट्ट ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत सहित उनकी सरकार में मंत्री रहे सभी नेताओं की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्टिंग ऑपरेशन में हरीश रावत का असली चेहरा सबके सामने आ गया है। भट्ट ने आरोप लगाया कि हरीश रावत ने मुख्यमंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार को खुलेआम बढ़ावा दिया है।

भट्ट ने स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कुंजवाल ने संवैधानिक पद का किया दुरूपयोग किया है। उन्होंने कहा कि स्पीकर ने अपने कार्यालय में री-राइट कराई सदन की कार्रवाई। भट्ट ने स्पीकर के खिलाफ भी सीबीआईआई जांच की माँग की। उन्होंने कहा कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद ही स्पीकर को इस्तीफा दे देना चाहिए था।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे