जनता के सामने ले जाएंगे रावत सरकार के भ्रष्टाचार का चिट्ठा: भट्ट

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

जनता के सामने ले जाएंगे रावत सरकार के भ्रष्टाचार का चिट्ठा: भट्ट

प्रदेश में चुनावी मौसम करीब आने के साथ ही राजनीतिक दलों में आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है। हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरीश रावत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रावत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। भट्ट ने


जनता के सामने ले जाएंगे रावत सरकार के भ्रष्टाचार का चिट्ठा: भट्ट

जनता के सामने ले जाएंगे रावत सरकार के भ्रष्टाचार का चिट्ठा: भट्टप्रदेश में चुनावी मौसम करीब आने के साथ ही राजनीतिक दलों में आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी तेज होता जा रहा है। हल्द्वानी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने हरीश रावत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रावत सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है। भट्ट ने कहा कि भाजपा पिछले चार साल से राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग कर रही है, लेकिन मुख्यमंत्री रावत इसे लगातार अनसुना कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इससे जाहिर होता है कि  अनसुनी कर दी जा रही है। भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के राज में खनन, शराब हो या आपदा, सभी में घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है और कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार का चिट्ठा वे जनता के पास लेकर जाएंगे।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे