उत्तराखंड | भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 120 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pithoragarh

उत्तराखंड | भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 120 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

पिथौरागढ (उत्तराखंड पोस्ट) पिथौरागढ़ में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के दावेदार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके समर्थन में 120 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह 15 साल से भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन सहकारी चुनाव


पिथौरागढ (उत्तराखंड पोस्ट)  पिथौरागढ़ में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के दावेदार एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमेश महर ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके समर्थन में 120 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी त्यागपत्र दे दिया है।

उन्होंने कहा कि वह 15 साल से भाजपा से जुड़े हैं, लेकिन सहकारी चुनाव में पार्टी की गतिविधियों से आहत हैं। उनका नाम तक अध्यक्ष के पैनल में नहीं भेजा गया, जबकि वह जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार थे।

वहीं महर के समर्थन में भाजयुमो के नगर मंडल महामंत्री महेंद्र देउपा, विण के मंडल अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, मूनाकोट के ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सौन, आठगांव शिलिंग मंडल के अध्यक्ष अनिल सौन, जिला उपाध्यक्ष ललित जोशी, जिला मंत्री मदन जोशी, जिला कोषाध्यक्ष विक्रम रावत, जिला मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा समेत 120 लोगों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

अपने मोबाईल फोन से तुरंत हटा लें ये 22 ऐप्स, वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

टीचर की घटिया करतूत, शोर मचाने पर छोटे बच्चों के मुंह पर लगा दिया टेप, देखिए वीडियो

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे