प्रियंका चोपड़ा ने तीन बार की थी खुदकुशी की कोशिश: पूर्व मैनेजर

  1. Home
  2. Entertainment

प्रियंका चोपड़ा ने तीन बार की थी खुदकुशी की कोशिश: पूर्व मैनेजर

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने संघर्ष के दिनों में तीन बार खुदकुशी की कोशिश की थी। उनके पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने रविवार को दावा किया कि प्रियंका ने अपने कथित पूर्व प्रेमी असीम मर्चेंट की मां के निधन के बाद 2002 में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। (पढ़ें-बालिका बधु में आनंदी का किरदार


प्रियंका चोपड़ा ने तीन बार की थी खुदकुशी की कोशिश: पूर्व मैनेजर

प्रियंका चोपड़ा ने तीन बार की थी खुदकुशी की कोशिश: पूर्व मैनेजरबॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने संघर्ष के दिनों में तीन बार खुदकुशी की कोशिश की थी। उनके पूर्व मैनेजर प्रकाश जाजू ने रविवार को दावा किया कि प्रियंका ने अपने कथित पूर्व प्रेमी असीम मर्चेंट की मां के निधन के बाद 2002 में भी आत्महत्या का प्रयास किया था। (पढ़ें-बालिका बधु में आनंदी का किरदार निभाने वाली प्रत्युषा ने खुदकुशी की)

जाजू ने ट्वीट किया, पीसी भले ही बहुत मजबूत हों, लेकिन अपने संघर्ष के दिनों में वह बेहद संवेदनशील थीं। उन्हांेने दो-तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन मैं उसे रोकने में सफल रहा। उन्होंने कहा, पीसी (प्रियंका चोपड़ा) असीम मर्चेंट की मां के काफी करीब थीं। 2002 में उनकी मौत ने उन्हें इतना तोड़ दिया था कि उन्होंने करन अपार्टमेंट से कूद कर जान देने का प्रयास किया। मैं वक्त पर पहुंच गया और उन्हें पकड़ कर एक कुर्सी से बांधा। जब तक फ्लैट की खिड़की में ग्रिल नहीं लगा दिया गया वह बंधी ही रहीं।

जाजू ने कहा कि वह सिर्फ इतना बताना चाहते हैं कि आत्महत्या करने की भावना उद्योग की अधिकतर लड़की में है। उन्होंने कहा, प्रियंका और असीम रोज झगड़ते थे। वह मुझे देर रात दो बजे रोते हुए फोन किया करती थीं। मैं उन्हें असीम के घर से लेने जाता और समझा-बुझा कर उनके घर छोड़ता। एकबार मैडम असीम से झगड़े के बाद आत्महत्या करने वसई पहुंच गईं।

18-19 की उम्र में लड़कियां परिपक्व व्यवहार नहीं करतीं। जाजू के दावों पर फिलहाल प्रियंका से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। वह अभी लॉस एंजिल्स में बेवाच की शूटिंग की रही हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे