बॉलिवुड सिंगर मीका सिंह दुबई पुलिस की हिरासत में, छेड़छाड़ का लगा आरोप

  1. Home
  2. Entertainment

बॉलिवुड सिंगर मीका सिंह दुबई पुलिस की हिरासत में, छेड़छाड़ का लगा आरोप

नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) बॉलिवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि उन पर ब्राजील की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से हिरासत में लिए जाने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन पर


नई दिल्ली (उत्तराखंड पोस्ट) बॉलिवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि उन पर ब्राजील की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से हिरासत में लिए जाने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि उन पर ब्राजील की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मीका पर ब्राजील की एक 17 साल की लड़की को आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप है। दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर थाने में रखा है।

खबर है कि उन्हें दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार मीका एक बॉलीवुड परफॉमरमेंस के लिए दुबई में थे। पकड़े जाने के बाद उनके दोस्तों ने उनकी जमानत का भी प्रयास किया।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे