उत्तराखंड | बुटीक संचालिका हत्याकांड, पति ही निकला हत्यारा, ऐसे रची साजिश

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड | बुटीक संचालिका हत्याकांड, पति ही निकला हत्यारा, ऐसे रची साजिश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के माता मंदिर रोड़ पर बुटीक चलाने वाली कामना रोहिला की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।उसके पति अशोक ने ही अपने जिगरी दोस्तों से कामना की हत्या कराई थी। पुलिस जिस रिंकू को कामना का हत्यारा समझ रही थी।अशोक ने नवंबर में उसकी भी हत्या करा चुका है। उसके


उत्तराखंड | बुटीक संचालिका हत्याकांड, पति ही निकला हत्यारा, ऐसे रची साजिश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देहरादून के माता मंदिर रोड़ पर बुटीक चलाने वाली कामना रोहिला की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।उसके पति अशोक ने ही अपने जिगरी दोस्तों से कामना की हत्या कराई थी।

पुलिस जिस रिंकू को कामना का हत्यारा समझ रही थी।अशोक ने नवंबर में उसकी भी हत्या करा चुका है। उसके शव को राजस्थान के जंगल में फेंक दिया गया था। 29 अगस्त की रात मौका मिलते ही उन्हीं दोस्तों से पत्नी कामना का भी खून करा दिया।

बुधवार को पुलिस ने रिंकू के कत्ल में शामिल अशोक के जिगरी दोस्त दीपक और कामना की हत्या करने वाले दीपक के भाई गौरव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि रिंकू के कत्ल में शामिल एक आरोपित अभी फरार है। उत्तराखंड | बुटीक संचालिका हत्याकांड, पति ही निकला हत्यारा, ऐसे रची साजिश

बताया जा रहा है कि अशोक कामना के चरित्र को लेकर उस पर शक करता था। जिस कारण दोनों के बीच मनमुटाव रहता था। अशोक और कामना ने अपने कारोबार के लिये कई बैंकों से लोन के साथ मार्केट से भी कई लोगों से उधार लिया था। अशोक एक साल से कामना को रास्ते से हटाने की योजना बना रहा था।

उसने सोचा कि कामना की हत्या होने पर उसकी पॉलिसी की रकम उसे मिल जाएगी और कर्जे उतार कर वह सुकून की जिंदगी गुजारेगा। उसने योजना के बारे में उसने अपने स्कूल के दिनों के दोस्त दीपक उसके भाई गौरव और परवेज निवासी सरधना मेरठ को बताया। दोनों हत्याएं अशोक ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे