बुलंदशहर | हिंसा भड़काने के आरोप में बजरंग दल के नेता समेत 4 गिरफ्तार

  1. Home
  2. Country

बुलंदशहर | हिंसा भड़काने के आरोप में बजरंग दल के नेता समेत 4 गिरफ्तार

बुलंदशहर (उत्तराखंड पोस्ट) बुलंदशहर में हुई हिंसा के तहत छापेमारी में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब इस हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के नाम का खुलासा भी हो गया है। बजरंग दल से जुड़े योगेश राज पर वहां मौजूद लोगों को भड़काने का आरोप


बुलंदशहर (उत्तराखंड पोस्ट) बुलंदशहर में हुई हिंसा के तहत छापेमारी में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और 75 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब इस हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के नाम का खुलासा भी हो गया है। बजरंग दल से जुड़े योगेश राज पर वहां मौजूद लोगों को भड़काने का आरोप है उसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, योगेश राज अपने साथियों के साथ मिलकर भीड़ को भड़का रहा था। सोमवार दोपहर करीब 1.15 बजे, जब पुलिस चौकी पर भड़की हुई भीड़ पहुंची तो इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारियों ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की।लेकिन हथियारों से लैस भीड़ नहीं थमी, इसी दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की लाइसेंसी पिस्टल, मोबाइल फोन को उपद्रवियों ने छीन लिया । वहीं, वायरलैस सेट को भी तोड़ दिया गया। 

.Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे