युवाओं के लिए खुशखबरी | चुनाव नतीजों के बाद होंगी बंपर भर्तियां, जानिए

  1. Home
  2. Dehradun

युवाओं के लिए खुशखबरी | चुनाव नतीजों के बाद होंगी बंपर भर्तियां, जानिए

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) सरकारी नौकरी की राह देख युवाओं के लिए खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 27 मई तक सभी विभागों को सृजित पदों के सापेक्ष रिक्त पड़े पदों का डाटा तैयार करने की समय


युवाओं के लिए खुशखबरी | चुनाव नतीजों के बाद होंगी बंपर भर्तियां, जानिए

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट) सरकारी नौकरी की राह देख युवाओं के लिए खुशखबरी है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी हासिल करने का बड़ा मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 27 मई तक सभी विभागों को सृजित पदों के सापेक्ष रिक्त पड़े पदों का डाटा तैयार करने की समय सीमा तय कर दी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कार्मिक विभाग को जारी हुए पत्र में स्पष्ट निर्देश हैं कि रिक्त पदों पर व्यापक भर्ती अभियान चलाया जाना है। इसके अलावा विभागों को कर्मचारियों की रुकी पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

प्रदेश में पिछले दो वर्षों में सरकारी सेवाओं के लिए सीमित भर्तियां हुई हैं, लेकिन अब सरकार भर्तियों के लिए अभियान चलाने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही विभागों के रिक्त पद भरने की कवायद शुरू हो जाएगी।युवाओं के लिए खुशखबरी | चुनाव नतीजों के बाद होंगी बंपर भर्तियां, जानिए

आचार संहिता के दौरान भर्तियों को विज्ञापन जारी नहीं हो सकता, इसके चलते मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी विभागों, उपक्रमों एवं कार्यालयों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। 27 मई तक हर विभाग पदवार सूची कार्मिक विभाग को उपलब्ध करवा देंगे। इसके बाद तिथि तय कर मुख्यमंत्री चरणबद्ध भर्ती अभियान चलाने से संबंधित दिशानिर्देश दे सकते हैं। हजारों की संख्या में प्रदेश में सरकारी पद रिक्त हैं

मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्मिक विभाग को जारी दिशानिर्देश के अनुसार निचले स्तर पर कर्मचारियों की रुकी पदोन्नतियां जल्द से जल्द पूरी की जाएं। कर्मचारियों के प्रमोशन से रिक्त पदों की संख्या बढ़ जाएगी, जिन्हें भर्ती अभियान में शामिल किया जाएगा।

हमारा Youtube  चैनल Subscribe करें- http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

हमें ट्विटर पर फॉलो करें –https://twitter.com/uttarakhandpost

हमारा फेसबुक पे

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे