बल्दियाखान के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

बल्दियाखान के पास खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल

नैनीताल की सैर कर हल्द्वानी लौट रहे एक कार बलदियाखान के पास देर रात खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी घायल हो गए। घायल रात भर खाई में पड़े रहे। सुबह मॉर्निंग पर निकले लोगों ने जब गाड़ी देखी तब जाकर हादसे का पता चला। सुबह


नैनीताल की सैर कर हल्द्वानी लौट रहे एक कार बलदियाखान के पास देर रात खाई में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य साथी घायल हो गए।

घायल रात भर खाई में पड़े रहे। सुबह मॉर्निंग पर निकले लोगों ने जब गाड़ी देखी तब जाकर हादसे का पता चला। सुबह छह बजे हादसे की सूचना ज्योलिकोट की चौकी पुलिस को मिल, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहंचा।

ग्रामीणों की मदद से घायलों और मृतक के शव को खाई से सड़क तक पहुँचाया। घायल राजेंद्र जोशी (36) पुत्र भुवन जोशी, दिनेश महरा (35) पुत्र चन्दन महरा, दोनों निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी को 108 आपातकालीन वाहन से हल्द्वानी ले जाया गया. मृतक महिपाल सिंह भी देवलचौड़ का निवासी है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे