कोरोना | लॉकडाउन में निकली बारात, दूल्हा-दुल्हन समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज

  1. Home
  2. Country

कोरोना | लॉकडाउन में निकली बारात, दूल्हा-दुल्हन समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब (उत्तराखंड पोस्ट) पूरे देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखथे हुए 21 दिनों का लॉकडाउन है ताकि लोग जमा न हों और इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। इसी का उल्लंघन करने पर पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर से लौट रही एक बारात को रास्ते में ही रोक दिया और दूल्हा-दुल्हन के


कोरोना | लॉकडाउन में निकली बारात, दूल्हा-दुल्हन समेत 20 के खिलाफ केस दर्ज

पंजाब (उत्तराखंड पोस्ट) पूरे देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखथे हुए 21 दिनों का लॉकडाउन है ताकि लोग जमा न हों और इस महामारी को फैलने से रोका जा सके। इसी का उल्लंघन करने पर पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर से लौट रही एक बारात को रास्ते में ही रोक दिया और दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ 20 बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।

टांडा पुलिस ने बारात को उस समय रोक दिया जब लॉकडाउन के दौरान शादी करके लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बारात गुरदासपुर से होशियारपुर होते हुए लुधियाना जा रही थी। उस वक्त दूल्हे की कार दुल्हन को साथ लेकर वापस आ रही थी, उनके साथ पांच और गाड़ियों का काफिला भी था, जिसमें 20 लोग शामिल थे।

पुलिस ने सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में दूल्हा और दुल्हन के साथ 20 बरातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि बारात में शामिल हुए सभी बाराती और नवविवाहित जोड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लॉकडाउन | दिल्ली में फंसे उत्तराखंड के लोगों को घर पहुंचाएगी त्रिवेंद्र सरकार, इस नंबर पर करें फोन

बता दें, लॉकडाउन के दौरान किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं दी गई है। साथ ही सभी सामूहिक कार्यक्रम बंद कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड | कोरोना के लक्षण दिखें तो ईलाज के लिए तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे