पूर्व हॉकी खिला़ड़ी हरदयाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

  1. Home
  2. Dehradun

पूर्व हॉकी खिला़ड़ी हरदयाल सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ओलंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो)  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ओलंपिक में हॉकी के स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य हरदयाल सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घडी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व.हरदयाल सिंह ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से राष्ट्रीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनायी थी। विश्व में भारत को हॉकी के खेल में पहचान दिलाने में उनका सराहनीय योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को खेल जगत के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे