मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। उन्होंने रक्षाबंधन को विशेष रूप से भाई-बहन के आपसी प्रेम व सहयोग का पर्व बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना करती


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।

उन्होंने रक्षाबंधन को विशेष रूप से भाई-बहन के आपसी प्रेम व सहयोग का पर्व बताते हुए कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि व दीर्घायु की कामना करती हैं। रक्षा बन्धन का पर्व महिलाओं के सम्मान से जुड़ा पर्व भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी समृद्ध, सांस्कृतिक परम्पराओं से जुडे़ इस पर्व का ऐतिहासिक महत्व भी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारा प्रयास निरन्तर जारी है।

महिलाओं को सशक्त किए बिना हम एक समृद्ध उत्तराखण्ड की कल्पना पूरी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिये रक्षाबंधन के अवसर पर उन्हें उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा करने की भी सुविधा प्रदान की गई है।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे