मुख्यमंत्री ने की जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक, दिये ये निर्देश

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्यमंत्री ने की जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक, दिये ये निर्देश

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि गर्मियों के सीजन को देखते हुए जनसाधारण को पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों व बस्तियों में पेयजल संकट रहता है, उन्हें चिन्हित कर पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली जाए। सीएम आवास में पेयजल निगम और जल


मुख्यमंत्री ने की जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक, दिये ये निर्देश

 देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि गर्मियों के सीजन को देखते हुए जनसाधारण को पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिन स्थानों व बस्तियों में पेयजल संकट रहता है, उन्हें चिन्हित कर पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था भी कर ली जाए।

सीएम आवास में पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’हर घर नल से जल’ योजना को समयबद्धता से पूरा किया जाना है। इसके लिये वर्कआउट कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री ने की जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक, दिये ये निर्देश

उन्होंने कहा कि जल निगम और जल संस्थान समन्वय से कार्य करें। लोगों को गुणवत्तायुक्त पेयजल मिल सके, इसके लिए सुनियोजित तरीके से काम करते हुए कार्यकुशलता में सुधार लाया जाए।बैठक में सचिव पेयजल  नितेश झा सहित पेयजल निगम और जल संस्थान के अधिकारी उपस्थित थे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                                

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे