मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का किया विमोचन

  1. Home
  2. Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का किया विमोचन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब को बधाई देते हुए कहा कि इस स्मारिका में पूरे साल की गतिविधियों को सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस स्मारिका में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक गतिविधियों


मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का किया विमोचन

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने प्रेस क्लब को बधाई देते हुए कहा कि इस स्मारिका में पूरे साल की गतिविधियों को सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस स्मारिका में सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक गतिविधियों को शामिल किया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब पत्रकारिता के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक गतिविधियां और बढ़ती रहे, इसके लिए और प्रयासों की जरूरत है। सामाजिक जागरण में मीडिया महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है तथा लोकतंत्र की सफलता में भी मीडिया की अहम भूमिका है। आम जनता का समाज के इस सशक्त माध्यम पर पूरा भरोसा एवं विश्वास है, इस भरोसे को बनाए रखना मीडिया की जिम्मेदारी भी है तथा अपनी विश्वसनीयता के साथ-साथ पत्रकारिता के मानदंडों को सदैव ऊंचा बनाए रखना होगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका 2019 का किया विमोचन इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा,भाजपा के मीडिया प्रभारीदेवेंद्र भसीन, अपर सचिव प्रदीप रावत, प्रेस क्लब के अध्यक्ष विकास धूलिया, महामंत्री संजय घिल्डियाल, मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर  दर्शन सिंह रावत, नवीन थलेडी,देवेंद्र सिंह नेगी, पत्रिका के संपादक  जितेंद्र अंथवाल, चेतन गुरुंग, विकास गुसाईं, संजीव कंडवाल एवं प्रेस क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost     

 

 

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे