ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा की विश्व शान्ति यात्रा को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

  1. Home
  2. Dehradun

ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा की विश्व शान्ति यात्रा को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा को उनकी विश्व शान्ति यात्रा के लिये शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में विश्व को शान्ति व सद्भाव के सन्देश की जरूरत बतायी है। उन्होंने शर्मा के इस प्रयास की भी सराहना की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में लाभांशु शर्मा की विश्व


ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा की विश्व शान्ति यात्रा को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा को उनकी विश्व शान्ति यात्रा के लिये शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में विश्व को शान्ति व सद्भाव के सन्देश की जरूरत बतायी है। उन्होंने शर्मा के इस प्रयास की भी सराहना की है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में लाभांशु शर्मा की विश्व शान्ति यात्रा को हरी झंडी दिखा कर शुभारम्भ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शर्मा का 100 से अधिक देशों की यात्रा कर शान्ति का सन्देश देना भारतीय परम्परा को भी बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि हमारी वसुधैव कुटम्बकम की परम्परा है हमारे लिये पूरा विश्व परिवार के समान है।

उनकी यह यात्रा भारतीय ज्ञान को भी विश्व के देशों तक पहुंचाने में मददगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनके साथ जाने वाले उनके पिता सुरेश पहलवान को भी शुभकामना दी है।इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान लाभांशु शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है कि कोई खिलाड़ी अपनी चौपहिया वाहन से विश्व के 100 से अधिक देशों में शांति, एकता व भाईचारे का संदेश लेकर जाएगा।ऋषिकेश निवासी लाभांशु शर्मा की विश्व शान्ति यात्रा को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

पहले चरण में यात्रा नेपाल, चीन, कजाकिस्तान, रूस होते हुए यूरोप तक 30 से अधिक देशों में जाएगी।नित्यानन्द स्वामी जन सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानन्द स्वामी की पुत्री ज्योत्सना शर्मा, समिति के अध्यक्ष आर. के बख्शी, विनायक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost    

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे