केरल बाढ़ पीडितों के लिए 5 करोड़ देगी उत्तराखंड सरकार, अपने एक माह का वेतन भी देंगे त्रिवेंद्र

  1. Home
  2. Dehradun

केरल बाढ़ पीडितों के लिए 5 करोड़ देगी उत्तराखंड सरकार, अपने एक माह का वेतन भी देंगे त्रिवेंद्र

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केरल में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर गहरी सहानुभूति व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने केरल राज्य की बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 5 करोड़ रूपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो)  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केरल में हो रही भारी वर्षा एवं बाढ़ से हुई क्षति पर गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने केरल राज्य की बाढ़ से प्रभावित जनता को राहत पहुंचाने के लिये उत्तराखण्ड सरकार की ओर से 5 करोड़ रूपये की धनराशि केरल राज्य के मुख्यमंत्री सहायता कोष में भेजने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्वयं भी अपना एक माह का वेतन केरल के बाढ़ प्रभावितों की सहायता हेतु देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों से भी केरल राज्य की आपदा पीड़ित जनता की सहायता की अपेक्षा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता आपदा से होने वाली कठिनाईयों से परिचित है। हम लोग इसका दर्द महसूस कर सकते हैं। संकट की इस घड़ी में उत्तराखण्ड की जनता केरलवासियों के साथ है।

(उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

उत्तरकाशी में किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या, तनाव के बाद 5 जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे