मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्ग के सुधारीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

  1. Home
  2. Dehradun

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्ग के सुधारीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में शनिवार को चारधाम यात्रा मार्ग के सुधारीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारो से भी प्रगति की जानकारी ली। भू-अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, वन भूमि हस्तान्तरण, कार्य शुरू होने की तिथि और


मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्ग के सुधारीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में शनिवार को चारधाम यात्रा मार्ग के सुधारीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित जिलों के जिलाधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं और ठेकेदारो से भी प्रगति की जानकारी ली। भू-अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, वन भूमि हस्तान्तरण, कार्य शुरू होने की तिथि और कार्य पूर्ण होने की तिथि का टाइम फ्रेम तय किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि समय से पहले कार्य पूर्ण करने वाले ठेकेदारो को बोनस के रूप में प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जायेगा। निर्देश दिए कि हर हाल में रोड कटिंग का कार्य अप्रैल में पूर्ण कर लिया जाये। जिससे कि चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन में कोई बाधा न हो।

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा मार्ग के सुधारीकरण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

बैठक में अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, अपर सचिव विनोद सुमन,  वी.षणमुगम, जे.पी.जोशी, मुख्य अभियंता सडक परिवहन एवं राज मार्ग ओ.पी.वास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे