दो कांग्रेसी विधायकों के बीच हुई मारपीट ! एक विधायक अस्पताल में भर्ती

  1. Home
  2. Country

दो कांग्रेसी विधायकों के बीच हुई मारपीट ! एक विधायक अस्पताल में भर्ती

बंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) कर्नाटक में जारी राजनीतिक ऊठापटक के बीच कांग्रेस के विधायकों के बीच मारपीट की खबरें आ रही हैं। कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मीडिया में सूत्रों के हवाले से मारपीट की खबर आई है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के ईगलटन रिसॉर्ट


दो कांग्रेसी विधायकों के बीच हुई मारपीट ! एक विधायक अस्पताल में भर्ती

बंगलुरु (उत्तराखंड पोस्ट) कर्नाटक में जारी राजनीतिक ऊठापटक के बीच कांग्रेस के विधायकों के बीच मारपीट की खबरें आ रही हैं। कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद मीडिया में सूत्रों के हवाले से मारपीट की खबर आई है।

बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के ईगलटन रिसॉर्ट में ठहराए गए कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को चोटें आई हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक बेंगलुरु के रिजॉर्ट में जेएन गणेश ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल से वार कर दिया था। हालांकि कांग्रेस ने इन खबरों का खंडन कर दिया है।

दो कांग्रेसी विधायकों के बीच हुई मारपीट ! एक विधायक अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस नेता डी.के सुरेश ने कहा कि विधायक आनंद सिंह और जे.एन गणेश के बीच मारपीट और हाथापाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आनंद सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे