राज्य स्थापना समारोह | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मतृशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ

  1. Home
  2. Dehradun

राज्य स्थापना समारोह | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मतृशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ

श्रीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज पौड़ी जिले के श्रीनगर में आज राज्य स्थापना दिवस का तीसरे कार्यक्रम मातृशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, जागर गायिका बसंती बिष्ट, केंद्रीय


राज्य स्थापना समारोह | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मतृशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ

श्रीनगर (उत्तराखंड पोस्ट) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज पौड़ी जिले के श्रीनगर में आज राज्य स्थापना दिवस का तीसरे कार्यक्रम मातृशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, जागर गायिका बसंती बिष्ट, केंद्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा और लोक गायिका संगीता ढौंडियाल समेत कई हस्तियां मौजूद है।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाली में अपनी बात रखते हुए कहा कि उत्तराखंड आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। इस सम्मेलन में जो भी सुझाव मिलेंगे उन्हें पूरा करने के लिए सरकार कोशिश जरूर करेगी। कहा कि सीएम महिलाओं के लिए कई योजनाएं बनाने की बात करते हैं। उनका महिलाओं को फायदा जरूर मिलेगा।

राज्य स्थापना समारोह | मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया मतृशक्ति सम्मेलन का शुभारंभ

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने कहा कि पहाड़ और पीड़ा सदियों से है। पहाड़ को अगर किसी ने बचाया है तो वह महिलाएं हैं। मेरा सपना है कि उत्तराखंड में ऐसी फिल्म बने जिसे इज्जत से देखा जाए। देश और विदेश में भी उसे पसंद किया जाए। उन्होंने सरकार से अपील की कि महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जिम्मेदारी दें। कहा कि मेरे घर में भी सब कुछ मेरी भाभी संभालती हैं। जबकि वे कामकाजी हैं। उन्होंने पलायन को लेकर अपनी लिखी कविता भी सुनाई।

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि मुझे उत्तराखंड में पहली बार किसी कार्यक्रम में बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि 20-25 साल पहले महिलाओं के विकास के लिए बात नहीं होती थी। उत्तराखंड में महिलाओं की स्थिति पहले से अच्छी है। कहा कि यहां की महिलाओं को खेती से बहुत प्यार है। 80 फीसदी महिलाएं यहां कृषि करती हैं। लेकिन उनके नाम जमीन नहीं होती है। इसके लिए भी सरकार को व्यवस्था करनी चाहिए।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे