BJP अध्यक्ष अमित शाह की अल्मोड़ा रैली फ्लाॅप शो: कांग्रेस

  1. Home
  2. Dehradun

BJP अध्यक्ष अमित शाह की अल्मोड़ा रैली फ्लाॅप शो: कांग्रेस

मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अल्मोड़ा रैली को फ्लाॅप शो बताते हुए कहा कि ऐसा ही भाषण उन्होंने बिहार में चुनाव के दौरान दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखण्ड में भी यही भाषण जनता को सुना रहे है। कुमार ने कहा


मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अल्मोड़ा रैली को फ्लाॅप शो बताते हुए कहा कि ऐसा ही भाषण उन्होंने बिहार में चुनाव के दौरान दिया था। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखण्ड में भी यही भाषण जनता को सुना रहे है।

कुमार ने कहा कि ऐसा नही लगा के केन्द्र में सत्तारूढ़ पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जनता से संवाद स्थापित कर रहा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उसी भाषा, उसी शैली का प्रयोग कर वही पुराने आरोप सब जगह बोले जा रहे है, जो कि पहले भी वो बोल चुके है। भाजपा के ऊपर लगे संविधान व लोकतंत्र की हत्या के अलावा विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा दुष्प्रचार का सहारा ले रही है।

वही भाजपा के नेताओं से कुमार ने पूछा है कि ताबुत घोटाला, टैलीकाॅम घोटाला सहित सैकड़ो अन्य घोटालो के अलावा भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर लगे आरोपों पर भाजपा नेताओं को क्या कहना है। कुमार ने कहा कि भाजपा नेताओं की विश्वसनीयता तो बिलकुल समाप्त हो गई है, क्योंकि जिन लोगों को भाजपा घोटालो का सरताज, आपदा का हत्यारा कहती रही है, उनके लिए भाजपा नेताओं ने जनता से अब तक क्षमा नही मांगी है। उन्होंने कहा कि इन सबके लिए जनता उन्हें माफ नही करेगी और 2017 में भाजपा को सबक सिखाएगी।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे