भाजपा प्रदेश मुख्यालय बना अनैतिकता का अड्डा : कांग्रेस

  1. Home
  2. Dehradun

भाजपा प्रदेश मुख्यालय बना अनैतिकता का अड्डा : कांग्रेस

मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने उत्तराखंड भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून स्थित भाजपा का प्रदेश मुख्यालय अनैतिकता का अड्डा बनता जा रहा है। कुमार ने कहा कि भाजपा नेता जवाब दें कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 9 फरवरी


मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने उत्तराखंड भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देहरादून स्थित भाजपा का प्रदेश मुख्यालय अनैतिकता का अड्डा बनता जा रहा है। कुमार ने कहा कि भाजपा नेता जवाब दें कि भाजपा प्रदेश मुख्यालय में 9 फरवरी 201 को एक महिला को क्यों बंद करके रखा गया था ?

नैनीसार भूमि आवंटन मामले में भाजपा नेताओं से ही सवाल पूछते हुए सीएम के मीडिया प्रभारी ने कहा कि नैनीसार नें शिलान्यास के मौके पर भाजपा नेता खुद उपस्थित थे और अब नौनीसार भूमि आवंटन पर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

सुरेन्द्र कुमार ने बिना नाम लिए भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे जानते हैं कि भाजपा के कुछ नेताओं ने 100-100 करोड़ की भूमि नजराने पर ले रखी है और उन पर व्यवसायिक संस्थाएं चलाकर लाखों रूपए का प्रवेश शुल्क वसूल रहे हैं। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट से सवाल पूछा कि वे बताएं कि भाजपा नेता किस नीति के तहत सरकारी जमीनों पर काबि़ज हुए हैं।

कुमार ने कहा कि मोदी सरकार की असफलता व झूठे वादों से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा नेता सरकार पर अनर्गल अरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भाजपा नेताओं को विधानसभा का घेराव करने से पहले पीएम आवास औऱ संसद का घेराव करना चाहिए।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे