निकाय चुनाव 2018 | आज जारी हो सकती है कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची, पत्रकार वार्ता शुरू

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव 2018 | आज जारी हो सकती है कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची, पत्रकार वार्ता शुरू

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) बीजेपी अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर चुकी है जिसके बादे रविवार को प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह वार्ता प्रत्याशियों


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट)  बीजेपी अपने उम्मीदवारों की सूची घोषित कर चुकी है जिसके बादे रविवार को प्रदेश कांग्रेस निकाय चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। दोपहर 12 बजे देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पत्रकारों को संबोधित कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि यह वार्ता प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के लिए बुलाई गई है। वहीं शनिवार को प्रदेश कांग्रेस ने 84 निकायों में से 76 पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल करने के बावजूद घोषित नहीं किए। अलबत्ता नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद पर जिन चेहरों को मैदान में उतारे जाने की तैयारी हैं, उन्हें प्रदेश नेतृत्व ने इशारा कर दिया है।

Team Uttarakhand Post

 

www।uttarakhandpost।com

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे