रेल बजट 2016 | कांग्रेस ने भाजपा सांसदों से मांगा इस्तीफा

  1. Home
  2. Dehradun

रेल बजट 2016 | कांग्रेस ने भाजपा सांसदों से मांगा इस्तीफा

रेल बजट में उत्तराखंड की उपेक्षा पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने केन्द्र सरकार के साथ ही उत्तराखंड के पांचों सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। कुमार ने कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट से भाजपा सांसद होने के बावजूद उत्तराखंड के हाथ बजट में खाली रहे। उन्होंने कहा कि


रेल बजट 2016 | कांग्रेस ने भाजपा सांसदों से मांगा इस्तीफा

रेल बजट 2016 | कांग्रेस ने भाजपा सांसदों से मांगा इस्तीफारेल बजट में उत्तराखंड की उपेक्षा पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने केन्द्र सरकार के साथ ही उत्तराखंड के पांचों सांसदों पर जमकर निशाना साधा है। कुमार ने कहा कि प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट से भाजपा सांसद होने के बावजूद उत्तराखंड के हाथ बजट में खाली रहे। उन्होंने कहा कि रेल बजट ने उत्तराखण्डवासियों को फिर से निराश किया है, ऐसे में भाजपा के पांचों सांसदों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि भाजपा सांसद केवल मंत्री पद की दौड़ मे व्यस्त रहे है, जिस कारण आज के रेल बजट में उत्तराखण्ड को कुछ भी नही मिला है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा के पांचों सांसद केन्द्र ठीक प्रकार से पैरवी करते तो शायद उत्तराखण्ड को भी रेल बजट में स्थान मिलता।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्र लिखकर भी केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया था कि उत्तराखण्ड सीमांत राज्य है और यहां पर रेल परियोजनाओं के विस्तार की अत्याधिक आवश्यकता है। मुख्यमंत्री स्वयं भी केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले थे , जिस पर केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन शायद उत्तराखण्ड के पांचों सांसद मुख्यमंत्री की इस पहल को आगे नहीं बढ़ा पाये। कुमार ने कहा कि भाजपा के पांचों सांसदों को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि प्रदेशवासियों के लिए उन्होंने अब तक क्या किया है। उत्तराखण्ड के हित से संबंधित जितने भी प्रकरण केन्द्र सरकार के पास अटके हुए उनमें से किसी भी प्रकरण के समाधान के लिए भाजपा सांसदों ने कोई रूचि नही दिखायी है। कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से आज के रेल बजट में उत्तराखण्ड की अनदेखी हुई है, उसके लिए पांचों भाजपा सांसद त्याग पत्र दे। साथ ही प्रदेश की जनता से मांफी मांगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे