कांंग्रेस ने इन बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

  1. Home
  2. Dehradun

कांंग्रेस ने इन बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले बागी कांग्रेसियो को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामांकन वापसी के अंतिम दिन


कांंग्रेस ने इन बागियों को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्कासित

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले बागी कांग्रेसियो को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नामांकन वापसी के अंतिम दिन पार्टी के अधिकृत प्रत्याषियों के खिलाफ नामांकन करने वाले बागियों द्वारा नाम वापस न लेने तथा पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए आर्येन्द्र शर्मा, लक्ष्मण सिंग नेगी, नवीन बिष्ट, हाजी नूर हसन, मैडम रजनी रावत, रामसिह कैड़ा, गोपाल चमोली, मुरारीलाल खण्डवाल, विजयपाल सिंह रावत, जितेन्द्र तिवाडी, श्रीमती बृज रानी, रवीश भटीजा, के.एल. आर्या, हरेन्द्र सिंह बोरा, देवकीनन्दन शाह, श्रीमती रेणु बिष्ट, कुबेर सिंह कठायत, प्रदीप थपलियाल, शूरवीर सिह सजवाण, प्रकाश चन्द रमोला, विपुल जैन, अर्जुन सोनकर,  टी.सी. भारती एवं कुमारी सारिका प्रधान को तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निश्कासित कर दिया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि पार्टी अनुशासन को हर हाल में कायम रखा जायेगा तथा जो भी व्यक्ति पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा चाहे वह कितने ही बड़े पद पर हो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे