निकाय चुनाव | भाजपा के झटकों से कांग्रेस पस्त, तीन वार्डों में कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

  1. Home
  2. Dehradun

निकाय चुनाव | भाजपा के झटकों से कांग्रेस पस्त, तीन वार्डों में कांग्रेसी नेता BJP में शामिल

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) निकाय चुनाव में पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस को तीन वार्डों में जोरदार झटके दिए हैं। बगवाड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष के अलावा नगर उपाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व सभासद ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें कि भाजपा


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) निकाय चुनाव में पार्टियों ने पूरा जोर लगा दिया है। इस बीच भाजपा ने कांग्रेस को तीन वार्डों में जोरदार झटके दिए हैं। बगवाड़ा समिति के पूर्व अध्यक्ष के अलावा नगर उपाध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व सभासद ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

बता दें कि भाजपा में शामिल होने वाले लोग टिकट वितरण से नाराज होकर प्रचार से दूरी बनाए हुए थे। इन दिनों भाजपा और कांग्रेस प्रचार में आने रहने की कोशिश के साथ ही एक दूसरे के असंतुष्टों को अपने पाले में करने में जुटे हैं। दोनों ही पार्टियों ने एक दूसरे के कईं असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में करने में सफलता भी हासिल की है।

इन नेताओं ने थामा भाजपा का दामन –

  • रुद्रपुर वार्ड नंबर 16 बगवाड़ा में सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सरदार विक्रमजीत सिंह ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल सहित तमाम नेताओं ने भाजपा में आए लोगों का माल्यार्पण किया। विक्रमजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा में शामिल होने वालों में गगन, राहुल, अमन, रवि, योगेश, जॉनी, अरुण, सोनू, संजू प्रजापति, कुलविंदर, आकाश, गोपी, हरजिंदर, अमृत, विनय,मोर सिंह, यादव रूबी जगजीत, बालक राम थे। वहां पर पार्षद प्रत्याशी प्रमोद शर्मा, विरेन्द्र सिंह सामंती, उत्तम दत्ता, अमित नारंग, राजू साहा, विवेक सक्सेना है।
  • रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में हुए कार्यक्रम में कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने समर्थकों के साथ मेयर प्रत्याशी रामपाल सिंह, विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व सांसद बलराज पासी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली। विधायक ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों की हितैषी है। आगामी चुनाव से पहले कई और कांग्रेसी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। कांग्रेस छोड़ने वालों में जोगिंदर सिंह, हरी रंजन, पिंटू, कांता प्रसाद, राम बहादुर, प्रेम नारायण, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कुमार गुप्ता, कल्याण सिंह,भगत,सुभाष, हर शिव रस्तोगी, रजत गुप्ता, अभय शर्मा, मोनू चंदा, गोपाल दास, भगवान दास, अनिल गुप्ता, जगदीश राठौर, सेवाराम, सुरेश सिंह, विजयपाल यादव, सुरेश ठाकुर, लालता प्रसाद राठौर, मुकेश राठौर आदि थे।
  • रुद्रपुर रम्पुरा वार्ड में भी कांग्रेस नेता छेदालाल पाल, पूर्व सभासद हरपाल सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा में शामिल होने वालों में संजय सिंह, रामधन, बांकेलाल, नैन सिंह नायक, देवेंद्र, मान सिंह, दिनेश कोली, योगेंद्र कोली, चंदन वाल्मीकि, मोनू शर्मा, आशू, अजय वाल्मीकि, प्रतीक, संदीप, दीपक राना, संदीप गुप्ता, विवेक गुप्ता, दीपक मौर्या, अजय सागर, प्रिंस सैनी, मुकेश शर्मा, ब्रजेश, धर्मवीर, विजय भारती है।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे