पढ़ें – कांग्रेस आलाकमान ने CM रावत और किशोर को क्यों किया तलब ?

  1. Home
  2. Country

पढ़ें – कांग्रेस आलाकमान ने CM रावत और किशोर को क्यों किया तलब ?

उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार और संगठन के बीच चल रही तकरार अब केंद्रीय आलाकमान तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को दिल्ली तलब किया है। हालांकि दिल्ली में देश भर के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों और विधानमंडल


उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार और संगठन के बीच चल रही तकरार अब केंद्रीय आलाकमान तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान ने मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को दिल्ली तलब किया है। हालांकि दिल्ली में देश भर के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों और विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक है, मगर हरीश रावत और किशोर उपाध्याय को अचानक बुलाना ईशारा कर रहा है कि कांग्रेस आलाकमान इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।
गौरतलब है कि किशोर उपाध्याय लगातार मुख्यमंत्री रावत पर पार्टी पदाधिकारियों की उपेक्षा का आरोप लगाते रहे हैं। यह बात उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंच से भी कही। इसके अलावा राज्यसभा प्रत्याशी प्रदीप टम्टा की दावेदारी और गढ़वाल-कुमाऊं फैक्टर पर भी उन्होंने कई बार तंज कसे। हालांकि मुख्यमंत्री हरीश रावत उनके हर आरोप को नकारते रहे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे