उत्तराखंड में राज्य सरकार को तोड़ा गया, लोकतंत्र की हत्या हुई: कांग्रेस

  1. Home
  2. Country

उत्तराखंड में राज्य सरकार को तोड़ा गया, लोकतंत्र की हत्या हुई: कांग्रेस

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर से संसद तक लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। लेकिन बीच में ही संसद मार्ग थाना पुलिस ने उनको रोक लिया, जिस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद उनको छोड़ दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी


मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने शुक्रवार को जंतर-मंतर से संसद तक लोकतंत्र बचाओ मार्च निकाला। लेकिन बीच में ही संसद मार्ग थाना पुलिस ने उनको रोक लिया, जिस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह समेत कई नेताओं ने गिरफ्तारी दी। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद उनको छोड़ दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार में सब परेशान है, चाहे वो नौजवान हो या फिर किसान। कांग्रेस ने पंचायती राज को मजबूत बनाया लेकिन मोदी सरकार लोकतंत्र को नष्ट कर रही है। लेकिन हम सरकार के खतरनाक इरादे पूरे नहीं होने देंगे। हम कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटेंगे। सोनिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने झूठे सपने दिखाकर सत्ता हासिल की। मुझे जिंदगी ने चुनौतियों से लड़ना सिखाया है।

मोदी का नाम लिए बिना सोनिया ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कांग्रेस किस मिट्टी की बनी है। जब भी जरूरत पड़ेगी हम कुर्बानी देने से नहीं चूकेंगे। सोनिया ने कहा कि जिंदगी ने मुझे संघर्ष करना सिखाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार नागपुर में बैठे लोगों के इशारे पर चल रही है।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि देश में कांग्रेस शासित प्रदेशों के खि‍लाफ साजिश हो रही है। कई लोगों ने कांग्रेस को मिटाने की कोशि‍श की लेकिन नाकाम रहे। हम मोदी सरकार के मंसूबों को नाकाम करेंगे। जहां कहीं भी कांग्रेस की सरकारें हैं, उसे गिराकर मोदी जी ने लोकतंत्री की आत्मा पर हमला किया है। कांग्रेस बहती गंगा है, जो कभी रुकेगी नहीं। मोदी जी जहां भी जाते हैं सिर्फ कांग्रेस के सफाए की बात करते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ दो ही लोगों की बात चलती है नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत। उत्तराखंड में राज्य सरकार को तोड़ा गया, लोकतंत्र की हत्या हुई। मोदी सरकार कानून तोड़ती जा रही है। मोदी जी के भाषण और उनके मेक इन इंडिया की हकीकत अलग है। मोदी जी ने कहा था हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दूंगा, लेकिन पिछले साल 1.3 लाख लोगों को ही रोजगार मिला। देश के कई हिस्सो में सूखा पड़ा है, लेकिन मोदी जी को इस पर कुछ नहीं कहना है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि हम युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन मेक इंडिया के भव्य शो के बाद भी लोगों को रोजगार नहीं मिला। राहुल ने आरोप लगाया कि अरुणाचल और उत्तराखंड में हमारी सरकार गिरा दी गई। मोदी सरकार का जो भी विरोध करता है, उस पर झूठे आरोप लगाए जाते हैं।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे