युवा वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार

  1. Home
  2. Dehradun

युवा वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार

उत्तराखंड की सत्ता की लड़ाई में अब भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया में जंग छिड़ गई है। प्रदेश में करीब 50 फीसदी युवा वोटरों को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। राज्य में अपनी सत्ता बचाए रखने की चुनौती के साथ मैदान में उतरी कांग्रेस पार्टी


युवा वोटरों को साधने के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार

उत्तराखंड की सत्ता की लड़ाई में अब भाजपा औऱ कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया में जंग छिड़ गई है। प्रदेश में करीब 50 फीसदी युवा वोटरों को साधने के लिए भाजपा और कांग्रेस सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

राज्य में अपनी सत्ता बचाए रखने की चुनौती के साथ मैदान में उतरी कांग्रेस पार्टी ने भाजपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर #ढोल_की_पोल नाम से अभियान शुरु किया है। इसके तहत कांग्रेस रोज सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं से एक सवाल पूछ रही है। कांग्रेस इसके जरिए उत्तराखंड भाजपा पर निशाना साधते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर उत्तराखंड की उपेक्षा लगाते हुए वार कर रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ता और  समर्थक इस #ढोल_की_पोल अभियान के तहत पूछे गए सवाल को सोशल मीडिया में खूब शेयर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में राज्य के करीब 50 फीसदी युवा हैं, और युवाओं की सोशल मीडिया पर उपस्थिति है। इस को ध्यान में रखकर बीजेपी और कांग्रेस का ज्यादा से ज्यादा फोकस सोशल मीडिया पर युवा वोटरों को साधने पर है। इसके लिए दोनों ही पार्टी ने अलग से टीम का गठन भी किया है जो सोशल मीडिया में इनके अभियान को गति देने में जुटा हुआ है। बहरहाल युवा वोटरों को साधने में पूरी ताकत झोंक रहे राज्य के दोनों प्रमुख दल युवओं के वोट पाने में कितने सफल होंगे ये तो चुनावी नतीजे ही बताएंगे।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे