कांग्रेसी चाहते हैं उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Pauri-Garhwal

कांग्रेसी चाहते हैं उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) वरिष्ठ कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवाण ने मांग की है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ से जुड़ी पौड़ी या गंगोत्री-यमुनोत्री से जुड़ी टिहरी लोकसभा


कांग्रेसी चाहते हैं उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) वरिष्ठ कांग्रेस नेता शूरवीर सिंह सजवाण ने मांग की है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उत्तराखंड की पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ से जुड़ी पौड़ी या गंगोत्री-यमुनोत्री से जुड़ी टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, ताकि भाजपा फिर गांधी-नेहरू खानदान की धार्मिक आस्था पर सवाल उठाने की हिम्मत न करे।

कांग्रेसी चाहते हैं उत्तराखंड की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें प्रियंका गांधी

साथ ही सजवाण ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हारने जा रही है। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच के अच्छे कलाकार हैं, सरकार चलाने का उनका तरीका देश देख चुका है और अब देश की जनता इस जुमलेबाज सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है।

Follow us on twitter –https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे