अब तक उत्तराखंड के 10 जिलों में फैला कोरोना, ये 3 जिले फिलहाल महफूज

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Almora

अब तक उत्तराखंड के 10 जिलों में फैला कोरोना, ये 3 जिले फिलहाल महफूज

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। अब तक काफी हद तक कंट्रोल में लग रहा कोरोना अब राज्य में तेजी से पैर पसारने लगा है। कोरोना प्रदेश के 13 जिलों में से 10 जिलों में एंट्री कर चुका है, 10


अब तक उत्तराखंड के 10 जिलों में फैला कोरोना, ये 3 जिले फिलहाल महफूज

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में प्रवासियों के लौटने के सिलसिला क्या शुरु हुआ, प्रदेश में कोरोना ने भी रफ्तार पकड़ ली। अब तक काफी हद तक कंट्रोल में लग रहा कोरोना अब राज्य में तेजी से पैर पसारने लगा है।

कोरोना प्रदेश के 13 जिलों में से 10 जिलों में एंट्री कर चुका है, 10 जिलों में कोरोना के 146 केस रिपोर्ट किए गए हैं जबकि 3 जिले अभी तक कोरोना से महफूज हैं।

इन 3 जिलों में कुमाऊं मंडल के 2 पहाड़ी जिले पिथौरागढ़ औऱ चंपावत शामिल हैं तो गढ़वाल मंडल का एक जिला रुद्रप्रयाग शामिल है। डर इस बात का है कि प्रवासी लगातार देश के अन्य राज्यों से वापस लौट रहे हैं तो इन तीनों जिलों में कोरोना कब दस्तक दे दे कहा नहीं जा सकता है।

उत्तराखंड कोरोना मीटर

  • उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या- 146
  • अब तक ठीक हुए मरीज- 54

 

नीचे जानिए गुरुवार तक किस जिले में कितने कोरोना संक्रमित

  1. देहरादून-        51
  2. हरिद्वार-         10
  3. नैनीताल-        28
  4. यूएसनगर-      29
  5. टिहरी-          06
  6. पौड़ी-           04
  7. अल्मोड़ा-       04
  8. बागेश्वर-        06
  9. चमोली-        01
  10. उत्तरकाशी-    07

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                        

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

Instagram-https://www.instagram.com/postuttarakhand/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे