उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव | कल सुबह 8 बजे शुरु होगी मतगणना, तैयारी पूरी

  1. Home
  2. Dehradun

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव | कल सुबह 8 बजे शुरु होगी मतगणना, तैयारी पूरी

देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में स्थानीय निगर निकाय चुनाव के नतीजे मंगलवार 20 नवंबर को घोषित होंगे। जनता ने प्रदेश में सात नगर निगम सहित 84 निकायों में जनप्रतिनिधियों का भाग्य मतपेटी में 18 नवंबर को कैद कर दिया था। मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरु होगा। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियों


देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) उत्तराखंड में स्थानीय निगर निकाय चुनाव के नतीजे मंगलवार 20 नवंबर को घोषित होंगे। जनता ने प्रदेश में सात नगर निगम सहित 84 निकायों में जनप्रतिनिधियों का भाग्य मतपेटी में 18 नवंबर को कैद कर दिया था।

मतगणना का काम सुबह आठ बजे शुरु होगा। मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियों पूरी कर ली हैं। प्रदेश में 44 जगह पर मतगणना के लिए 822 टेबल लगाई गई हैं। जिनमें करीब 11 हजार जवानों की सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में मतगणना होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने बताया कि 84 निकायों में मतगणना के लिए कुल 822 टेबल लगाई गई है। जिनमें सुबह आठ बजे से लगातार मतगणना होगी। सबसे ज्यादा 226 टेबल यूएसनगर में, 166 देहरादून में और 96 टेबल नैनीताल में लगाई गई हैं। रुद्रप्रयाग में सबसे कम 12 टेबलों पर मतगणना होनी है।

मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। इसके लिए दस हजार पुलिसकर्मी और होमगार्ड के अलावा 15 कंपनी पीएसी सुरक्षा में तैनात की गई है। सभी स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार नजर रखी जा रही है। मतगणना स्थल पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को घुसने की इजाजत नहीं होगी।

Follow us on twitter – https://twitter।com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www।facebook।com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे