किसानों की आत्महत्या के बीच मंत्रियों के विदेश दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

  1. Home
  2. Dehradun

किसानों की आत्महत्या के बीच मंत्रियों के विदेश दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] किसानों की आत्महत्या के कई मामले सामने आने के बाद अब कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरों पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और राज्य सरकारें कर्जे पर पैसे


देहरादून [उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो] किसानों की आत्महत्या के कई मामले सामने आने के बाद अब कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार के मंत्रियों के विदेश दौरों पर सवाल खड़े करते हुए निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रवक्ता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और राज्य सरकारें कर्जे पर पैसे लेकर विभागों के कामों को आगे बढ़ा रही हैं। लेकिन राज्य के मंत्री हैं की उन्हें विदेश दौरों से फुरसत ही नहीं है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार जनता से किए अपने वायदों को पूरा नहीं कर पा रही है और जवाबदेही से बचने के लिए सरकार में शामिल मंत्री विदेशी दौरों पर जा रहे हैं।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री प्रकाश पन्त के बाद अब एक औऱ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज विदेश दौरे पर चले गए हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने किसानों की आत्महत्या के मामलों के बहाने सरकार को घेरने की कोशिश की है।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं, आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते है)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे