उत्तराखंड | शहीद के पिता बोले- अपने दोनों बेटों को भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया था, गर्व है वह देश के काम आया
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले उत्तराखंड के लाल लांसनायक संदीप थापा की शहादत की खबर मिलने के बाद से भी उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद संदीप थापा सिर्फ 35 वर्ष के थे और वे अपने पीछे पत्नी और साढ़े तीन साल के बेटे को बिलखता छोड़
देहरादून (उत्तराखंड पोस्ट) देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले उत्तराखंड के लाल लांसनायक संदीप थापा की शहादत की खबर मिलने के बाद से भी उनके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहीद संदीप थापा सिर्फ 35 वर्ष के थे और वे अपने पीछे पत्नी और साढ़े तीन साल के बेटे को बिलखता छोड़ गए हैं।
सेना से ही रिटायर होने वाले शहीद के पिता हवलदार भगवान सिंह को बेटे की शहादत पर दुख के साथ ही गर्व भी है। पिता कहते हैं कि उनके बेटे ने भारत माता की सेवा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं।
फौज में भेजने के साथ ही उन्होंने अपने दोनों बेटों को भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया था। कहा कि उन्हें अपने बेटे की शहादत पर गर्व है कि वह देश के काम आया।
वहीं साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सेना को पाकिस्तान की हरकत का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। हर बार पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन कर भारतीय सैनिकों के मनोबल को तोड़ना चाहता है। कब तक भारतीय परिवार अपने घरों के बेटों को ऐसी कायरतापूर्ण हरकतों में खोते रहेंगे? भारत सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए। जिससे वह कभी भी भारत की ओर आंख उठा कर नहीं देख सके।
youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost
Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost
Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे