प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

  1. Home
  2. Dehradun

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन मेगा फूड पार्क के प्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने हिमालयन मेगा फूड पार्क के प्रतिनिधियों की समस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। हिमालयन मेगा फूड पार्क सम्बन्धी


देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन मेगा फूड पार्क के प्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने हिमालयन मेगा फूड पार्क के प्रतिनिधियों की समस्याओं से अवगत होते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में है। हिमालयन मेगा फूड पार्क सम्बन्धी समस्याओं का परीक्षण कर उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस प्रकरण को राज्य हित में कैबिनेट के समक्ष भी रखा जायेगा। राज्य में निवेश प्रभावित न हो इसके लिये राज्य सरकार उद्योगों को होने वाली कठिनाईयों के निराकरण में आवश्यक सहयोग देने का प्रयास करेगी।हिमालयन मेगा फूड पार्क के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि स्टेट इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट अथॉरिटी ( SIDA ) के मानकों के अनुसार फूड पार्क में ग्रीन कवर एरिया कम होने के कारण नक्शे पास नहीं हो पा रहे हैं। उनका कहना था कि उनके संस्थान का क्षेत्र स्टेट इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट अथॉरिटी से पूर्व नगरपालिका के अधीन था तब इसके मानक अलग थे। अब स्टेट इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा 15 मीटर ग्रीन एरिया की बाध्यता के चलते नक्शे पास करने में कठिनाई आ रही है।

इससे निर्धारित मानको के तहत प्राप्त होने वाली छूट कर लाभ उन्हें प्राप्त नहीं हो पा रहा है तथा लगभग 800 करोड़ का निवेश भी प्रभावित हो रहा है।इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, मुख्यमंत्री के औद्योगिक सलाहकार के.एस.पंवार, अपर सचिवएम.एस.बिष्ट, हिमालयन फूड पार्क से अभिनव बंसल, प्रवीन अग्रवाल, अश्वनि छाबड़ा, विकास जिन्दल, विभोर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

 (उत्तराखंडपोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे