पैरालंपिक में एक और गोल्ड, भाला फेंक में देवेंद्र ने बनाया विश्व रिकार्ड

  1. Home
  2. Sports

पैरालंपिक में एक और गोल्ड, भाला फेंक में देवेंद्र ने बनाया विश्व रिकार्ड

रियो में चल रहे पैरालंपिक में भारत ने एक और सोने का तमगा हासिल कर लिया है। भारत को ये गोल्ड मेडल भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने दिलाया है। झाझरिया का पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है। 12 साल पहले 2004 में एथेंस पैरालंपिक में भी झाझरिया ने गोल्ड जीता था। इस पदक


रियो में चल रहे पैरालंपिक में भारत ने एक और सोने का तमगा हासिल कर लिया है।

भारत को ये गोल्ड मेडल भाला फेंक में देवेंद्र झाझरिया ने दिलाया है। झाझरिया का पैरालंपिक में यह उनका दूसरा गोल्ड है। 12 साल पहले 2004 में एथेंस पैरालंपिक में भी झाझरिया ने गोल्ड जीता था। इस पदक के साथ ही रियो पैरालंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या 4 हो गई है, जिसमें 2 गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज है।

बनाया नया विश्व रिकॉर्ड | देवेंद्र ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़कर ये पदक हासिल किया। देवेंद्र ने 63.97 मीटर दूर जेवलिन फेंक कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। एथेंस पैरालंपिक में उन्होंने 62.15 मीटर जेवलिन फेंका था, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था।

राजस्थान के रहने वाले हैं झाझरिया | 35 वर्षीय देवेंद्र राजस्थान के चुरू के रहने वाले हैं। झाझरिया ने 2002 में साउथ कोरिया में हुए FESPIC गेम्स और 2013 में आईपीसी ऐथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा उन्होंने इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीता था। वहीं 2014 के एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता था। उन्हें 2012 में पद्म श्री मिला था।

आर्थिक मुश्किलों के बाद भी आगे बढ़े | झाझरिया की राह में आर्थिक मुश्किलें खड़ी हुईं लेकिन वह लगातार आगे बढ़ते रहे। इसी साल अने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं आठ या नौ साल का था जब मुझे बिजली का करंट लगा। मैं गांव में एक पेड़ पर चढ़ रहा था तभी मेरा हाथ बिजली की तार से टकरा गया। शायद यह 11000 वॉल्ट की तार थी। इस दुर्घटना की वजह से मेरा दायां हाथ खराब हो गया।’

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे