डॉक्‍टरों ने मृत घोषित किया आठ घंटे बाद जिंदा हो गया नाबालिग किशोर

  1. Home
  2. Country

डॉक्‍टरों ने मृत घोषित किया आठ घंटे बाद जिंदा हो गया नाबालिग किशोर

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) चंडीगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां डॉक्टरों ने एक मरीज को मृत घोषित करने के आठ घंटे बाद वह जीवित हो गया। जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पीजीआइ के डॉक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल में औपचारिकता पूरी करने के बाद


डॉक्‍टरों ने मृत घोषित किया आठ घंटे बाद जिंदा हो गया नाबालिग किशोर

चंडीगढ़ (उत्तराखंड पोस्ट) चंडीगढ़ से एक हैरान करने वाली खबर मिली है जिसके मुताबिक यहां डॉक्टरों ने एक मरीज को मृत घोषित करने के आठ घंटे बाद वह जीवित हो गया।

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पीजीआइ के डॉक्टरों ने एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्‍पताल में औपचारिकता पूरी करने के बाद परिजन उसे गाड़ी में बरनाला के अपने गांव पक्खोकलां अंतिम संस्‍कार कि लिए ले जा रहे थे, अचानक वह जीवित हो गया। सरकारी स्कूल में 10वीं में पढऩे वाला 15 वर्षीय गुरतेज सिंह मृत घोषित होने के आठ घंटे बाद होश में आ गया तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा।

बताया गया कि किशोर को पिछले दिनों से एक आंख की रोशनी कम हो जाने के कारण बठिंडा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां से उसे डॉक्टर ने सिर में रसौली बताकर डीएमसी लुधियाना व फिर पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। चंडीगढ़ पीजीआइ में उसे 10 जनवरी को दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने 11 जनवरी को सुबह छह बजे उसे मृत करार दे दिया। पीजीआइ से घर लाते हुए जब रूड़ेके कलां में गाड़ी रोक गुरतेज सिंह के जब कपड़े बदले जाने लगे तो उसके पड़ोसी सतनाम सिंह को उसकी सांस चलते का आभास हुआ।

डॉक्‍टरों ने मृत घोषित किया आठ घंटे बाद जिंदा हो गया नाबालिग किशोर

इसके बाद परिजनों ने वहां पास से एक केमिस्ट को बुलाया। उसने गुरतेज का ब्लड प्रेशर आदि चेक किया तो उसे ठीक पाया। इी दौरान गुरतेज ने आंखें खोल दीं और बोलने की कोशिश की। इसके बाद परिजन गुरतेज को तुरंत बरनाला के सिविल अस्पताल लाया गया। वहां ने डॉक्टरों ने उसका चेकअप करके उसे जीवित पाया और फरीदकोट के बाबा फरीद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे