वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में ऐसे जीता इंग्लैंड, देखिए वीडियो

  1. Home
  2. Sports

वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर में ऐसे जीता इंग्लैंड, देखिए वीडियो

लॉर्ड्स (उत्तराखंड पोस्ट) न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरा रहा। यह मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचने के बाद भी टाई हो गया। जिसके बाद बाउंड्री की संख्या के आधार पर मेजबान इंग्लैंड की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। सुपर ओवर में इंग्लैंड की पारी– सुपर


लॉर्ड्स (उत्तराखंड पोस्ट) न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला रोमांच से भरा रहा। यह मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचने के बाद भी टाई हो गया। जिसके बाद बाउंड्री की संख्या के आधार पर मेजबान इंग्लैंड की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया।

सुपर ओवर में इंग्लैंड की पारी

  • सुपर ओवर में बोल्ट की पहली गेंद पर स्टोक्स ने 3 रन लिए।
  • सुपर ओवर की दूसरी गेंद पर बटलर ने लिया सिंगल। इंग्लैंड का स्कोर 4 रन।
  • तीसरी गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका लगाया। इंग्लैंड का स्कोर 8 रन।
  • चौथी गेंद पर सिंगल आया, इंग्लैंड का स्कोर 9 रन।
  • पांचवीं गेंद पर दो रन लिए।
  • छठी गेंद पर चौका जड़ दिया।

न्यूजीलैंड को जीतने के लिए सुपर ओवर में 16 रनों की जरूरत थी।

सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की पारी

  • जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर वाइड रही।
  • दूसरी गेंद पर 2 रन आए। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 5 गेंद पर 13 रनों की जरूरत।
  • तीसरी गेंद पर न्यूजीलैंड के नीशाम ने छक्का लगाया। 4 गेंद में 7 रनों की जरूरत।
  • चौथी गेंद पर भी 2 रन आए। 3 गेंद में 5 रनों की जरूरत।
  • पांचवीं गेंद पर भी 2 रन चुरा लिए। अब 2 गेंदों पर 3 रनों की जरूरत।
  • अंतिम गेंद पर न्यूजीलैंड को 2 रनों की जरूरत थी लेकिन न्यूजीलैंड की टीम 1 ही रन ले पाई और मैच टाई हो गया।

Youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                              

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

 

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे