विशेषज्ञ लेंगे केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा, ये होगा फायदा

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Rudraprayag

विशेषज्ञ लेंगे केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा, ये होगा फायदा

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत श्री केदारपुरी पुनर्निर्माण, एक्सपीडिशन-2018 का फ्लैग ऑफ आगामी 09 फरवरी, 2018 को करेंगे। इस सम्बंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सोमवार को सचिवालय में तैयारी बैठक की। 51 सदस्यीय इस अभियान दल में विभिन्न क्षेत्रों के जानेमाने लोग रहेंगे। उत्तराखण्ड मूल के रहने वाले प्रशासन, इंजीनियरिंग, जियोलॉजी


विशेषज्ञ लेंगे केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा, ये होगा फायदा

देहरादून(उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत श्री केदारपुरी पुनर्निर्माण, एक्सपीडिशन-2018 का फ्लैग ऑफ आगामी 09 फरवरी, 2018 को करेंगे। इस सम्बंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सोमवार को सचिवालय में तैयारी बैठक की। 51 सदस्यीय इस अभियान दल में विभिन्न क्षेत्रों के जानेमाने लोग रहेंगे।

उत्तराखण्ड मूल के रहने वाले प्रशासन, इंजीनियरिंग, जियोलॉजी विज्ञान, पर्यावरण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। अभियान का मकसद पुनर्निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लेना है। साथ ही यात्रा की तैयारियों की भी जानकारी लेंगे। विशेषज्ञों द्वारा दिये गए सुझाव के आधार पर वर्तमान में तेजी से चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में सुधार व परिवर्तन की जरूरत होगी, तो किया जाएगा।

विशेषज्ञ लेंगे केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्यों का जायजा, ये होगा फायदा

यह दल 9 फरवरी, 2018 की शाम को सीतापुर पहुंचेगा। 10 फरवरी को सोनप्रयाग से गौरीकुंड पहुंचने के बाद श्री केदारनाथ की ट्रेकिंग करेगा। 11 फरवरी, 2018 को मुख्यमंत्री केदारपुरी में निर्माण स्थलों का भ्रमण करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा किये गए पांचों परियोजनाओं के निर्माण कार्यों को देखेंगे। बर्फबारी के बावजूद वहां कार्य कर रहे मजदूरों, इंजीनियरों और अधिकारियों से बात कर उनका उत्साह बढ़ाएंगे। इसके अलावा 2013 की आपदा में मृतकों की स्मृति में रामबाड़ा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री एक्सपीडिशन का फ्लैग इन भी करेंगे।

(उत्तराखंड पोस्ट के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैंआप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं)

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे