दर्दनाक | नदी में अचानक बढ़ा पानी, तीन बच्चों को बचाते हुए हो गई पिता की मौत

  1. Home
  2. Uttarakhand

दर्दनाक | नदी में अचानक बढ़ा पानी, तीन बच्चों को बचाते हुए हो गई पिता की मौत

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसे में अपने बच्चों की जान बचाने के दौरान एक पिता ने अपनी जान गंवा दी। पेशे से ड्राईवर 35 साल के रिजवान अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे, बहनोई और कुछ अन्य लोग भी


दर्दनाक | नदी में अचानक बढ़ा पानी, तीन बच्चों को बचाते हुए हो गई पिता की मौत

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसे में अपने बच्चों की जान बचाने के दौरान एक पिता ने अपनी जान गंवा दी।

पेशे से ड्राईवर 35 साल के रिजवान अपने पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे, बहनोई और कुछ अन्य लोग भी थे। सभी कोलार डैम के बाबा झिरी के पास शाम लगभग 4.30 बजे सैर कर रहे थे। रिजवान और उसके बेटे उथले पानी में खेल रहे थे। अचानक जलस्तर बढ़ने लगा। रिजवान के बच्चे पानी में डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर रिजवान ने बहते पानी में छलांग लगा दी।

रिजवान बच्चों के पास पहुंचा और उन्हें सहारा देकर पानी के बाहर निकाला लेकिन पानी के तेज बहाव में वह खुद को बहने से नहीं बचा सका।

दर्दनाक | नदी में अचानक बढ़ा पानी, तीन बच्चों को बचाते हुए हो गई पिता की मौत

बता दें कि पिछले दो दिनों के अंदर मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ आई है। कई इलाके में पानी में डूब गए हैं। इसी बारिश के पानी के चलते ही बाबा की झिरी में जलस्तर अचानक बढ़ गया और यह हादसा हुआ।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे