बच्चों को केवल कोका-कोला पिलाता था ये पिता, जाना पड़ा जेल

  1. Home
  2. Country

बच्चों को केवल कोका-कोला पिलाता था ये पिता, जाना पड़ा जेल

फ्रांस (उत्तराखंड पोस्ट) फ्रांस में तीन और चार साल के दो बच्चों के पिता को इसलिए जेल की सजा दी गयी है क्योंकि वह बच्चों को केवल कोका-कोला पिलाता था। बच्चों के वकील ने इस बात की जानकारी दी। अमर उजाला की खबर के अनुसार फ्रेंच विक्टिम्स 87 नामक संगठन की प्रतिनिधि और बच्चों की


फ्रांस (उत्तराखंड पोस्ट) फ्रांस में तीन और चार साल के दो बच्चों के पिता को इसलिए जेल की सजा दी गयी है क्योंकि वह बच्चों को केवल कोका-कोला पिलाता था। बच्चों के वकील ने इस बात की जानकारी दी।

अमर उजाला की खबर के अनुसार फ्रेंच विक्टिम्स 87 नामक संगठन की प्रतिनिधि और बच्चों की ओर से पक्ष रख रही वकील कैरोल पापोन ने कहा कि पिता पढ़-लिख नहीं सकता और ना ही गिन सकता है। वह हालात की गंभीरता भी नहीं समझ पा रहा और कल्याण राशि के रूप में मिली पूरी कमाई शराब पर खर्च कर चुका है।

परिवार को कल्याण राशि देने के कुछ दिन के भीतर परिवार के पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं बचता था। उन्होंने कहा कि उनके पास केवल पीने के लिए कोका-कोला थी। पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने वाले पिता को लिमोज में बुधवार को तीन महीने के लिए जेल भेज दिया गया। बड़े बेटे के सात सड़े हुए दांत निकाले गए हैं जबकि दूसरा बेटा बोल नहीं सकता।

दोनों बच्चों का संगठन ध्यान रख रहा है और उन्हें मीट और सब्जियां खाने के लिए दी जा रही हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने बताया, उनके फ्लैट में कुछ नहीं था। कोई फ्रिज भी नहीं था। बच्चे चटाई पर सोया करते थे और उनके पास खेलने के लिए एक भी खिलौना नहीं था। पिता उन्हें खाने में केक और कोका कोला दिया करता था।

निकाय चुनाव | इन उम्मीदवारों का नामांकन रद्द, नही लड़ पाएंगे चुनाव

www.uttarakhandpost.com

Follow us on twitter – https://twitter.com/uttarakhandpost

Like our Facebook Page – https://www.facebook.com/Uttrakhandpost/

SC ने कपड़ों को लेकर लगाई IAS अधिकारियों की क्लास, कहा- यह क्या पहना है ?

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे