आखिरकार किशोर ने बताई कांग्रेस की करारी हार की वजह

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Haridwar

आखिरकार किशोर ने बताई कांग्रेस की करारी हार की वजह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से सबक लेकर कांग्रेस अब आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी नये सिरे से जिम्मेदारी तय करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार की समीक्षा कर रही है। हालांकि किशोर ने पार्टी की हार पर कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकटों के


आखिरकार किशोर ने बताई कांग्रेस की करारी हार की वजह

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के परिणाम से सबक लेकर कांग्रेस अब आगामी निकाय एवं लोकसभा चुनाव में पार्टी नये सिरे से जिम्मेदारी तय करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हार की समीक्षा कर रही है।
हालांकि किशोर ने पार्टी की हार पर कहा कि विधानसभा चुनाव में टिकटों के वितरण में सही निर्णय न होने से कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा।

आखिरकार किशोर ने बताई कांग्रेस की करारी हार की वजह

वहीं किशोर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही 15  दिन में गन्ना किसानों के अवशेष धनराशियों को भुगतान करने का वादा किया, लेकिन समय गुजरने के बाद भी अभी तक सरकार ने किसानों को कोई राहत नहीं दी। वहीं पड़ोसी उप्र सरकार ने किसानों का एक-एक लाख रुपये तक किसानों के कर्जे को माफ कर दिया।

किशोर ने कहा कि किसान चाहे पर्वतीय हों या फिर तराई क्षेत्र के विगत कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा की मार झेलते आ रहे हैं। इससे इनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुकी है।

किशोर ने राज्य में 6000 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर लगाई रोक पर कहा कि सरकार की इस नीति से बच्चों के भविष्य के साथ ही स्कूलों में ताले लग जाएंगे। बेरोजगारी का संकट खड़ा हो जाएगा। सरकार इस फैसले को तत्काल वापस ले।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे