सत्तारुढ़ भाजपा के इस पूर्व नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

सत्तारुढ़ भाजपा के इस पूर्व नेता ने थामा कांग्रेस का दामन

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मंगलवार को पूर्व भाजपा नेता हेम आर्या ने अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीमा आर्या अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में हेम आर्या हुए कांग्रेस में विधिवत


हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट ब्यूरो) मंगलवार को पूर्व भाजपा नेता हेम आर्या ने अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीमा आर्या अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन छोड़ कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

स्वराज आश्रम, हल्द्वानी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश की मौजूदगी में हेम आर्या हुए कांग्रेस में विधिवत सम्मिलित।

प्रीतम सिंह ने कहा कि नैनीताल के वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व भाजपा नेता हेम आर्या ने अपनी पत्नी जिला पंचायत सदस्य नीमा आर्या व सैंकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।

उन्होंने हेम आर्या और उनकी पत्नी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों के सम्मान का ख्याल रखा जायेगा।

 

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे