पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त TN शेषन का निधन, मोदी बोले- उनके प्रयासों ने लोकतंत्र को मजबूत किया

  1. Home
  2. Country

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त TN शेषन का निधन, मोदी बोले- उनके प्रयासों ने लोकतंत्र को मजबूत किया

चेन्नई (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में चुनाव नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए मशहूर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन हो गया है। रविवार को 86 साल की उम्र में शेषन का निधन हो गया। शेषन को उनके कड़े रुख के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव


पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त TN शेषन का निधन, मोदी बोले- उनके प्रयासों ने लोकतंत्र को मजबूत किया

चेन्नई (उत्तराखंड पोस्ट) भारत में चुनाव नियमों को सख्ती से लागू करवाने के लिए मशहूर पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन हो गया है। रविवार को 86 साल की उम्र में शेषन का निधन हो गया। शेषन को उनके कड़े रुख के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव से लेकर बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव किसी को नहीं बख्शा।

बता दें कि वो पहले चुनाव आयुक्त थे जिन्होंने बिहार में पहली बार 4 चरणों में चुनाव करवाया था। इस दौरान चारों बार चुनाव की तारीखें बदली गईं। इस दौरान लालू ने रैलियों में उनके खिलाफ खूब बयानबाजी की लेकिन शेषन उनकी बातों से कहां डरने वाले थे। उन्होंने कई चुनाव रद्द करवाए और बिहार में बूथ कैप्चरिंग रोकने के लिए सेंट्रल पुलिस फोर्स का इस्तेमाल किया। जानकारी के मुताबिक ये बिहार के इतिहास का सबसे लंबा चुनाव था।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त TN शेषन का निधन, मोदी बोले- उनके प्रयासों ने लोकतंत्र को मजबूत किया

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई बड़े दिग्गजों ने दुख जताया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि शेषन बहुत अच्छे नौकरशाह थे जिन्होंने परिश्रम और निष्ठा के साथ देश की सेवा की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘चुनावी सुधार की दिशा में उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को और मजबूत और भागीदारीपूर्ण बनाया. उनके निधन से दुख हुआ। ओम शांति.’’

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे