पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता का 89 वर्ष की उम्र में निधन

  1. Home
  2. Country

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता का 89 वर्ष की उम्र में निधन

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह 89 वर्ष की उम्र में भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया। गौर की मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर कम होने के साथ पल्स रेट भी गिर गया था। बाबूलाल गौर की किडनी


पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता का 89 वर्ष की उम्र में निधन

भोपाल (उत्तराखंड पोस्ट) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह 89 वर्ष की उम्र में भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया। गौर की मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर कम होने के साथ पल्स रेट भी गिर गया था। बाबूलाल गौर की किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी। वे पिछले 14 दिनों से नर्मदा अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता का 89 वर्ष की उम्र में निधन

बाबूलाल गौर 23 अगस्त 2004 से 29 नवंबर 2005 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। गौर का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के नौगीर गांव में दो जून 1930 को हुआ था। वे साल 1946 से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे। वे भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक सदस्य भी रहे।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे