शराब पर BJP सरकार की नीति है न चमत्कार! धन्य हैं आप : रावत
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक बार फिर राज्य की भाजपा सरकार पर नाशाना साधा है। सोशल मीडिया पर खासे सक्रिय रहने वाले हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर “अजीब मगर सत्य, पार्ट-2” शीर्षक के जरिए राज्य सरकार को घेरा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि जब-तक कांग्रेस का शासन था, शराब के व्यापार में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था। आज-दुकानें वही हैं, ब्राण्ड भी वही है, शराब सप्लायर भी वही हैं, सिर्फ अन्तर इतना है, कांग्रेस शासन बजाय, भाजपा शासन है।
रावत ने आगे लिखा कि आज सारी सरकार शराब व्यापारियों के पक्ष में खड़ी है और शराब की दुकानें खोलने के लिये धरती आसमान एक कर रही है। है न चमत्कार! धन्य हैं आप
अजीब-मगर सत्य
आज-दुकानें वही हैं, ब्राण्ड भी वही है, शराब सप्लायर भी वही हैं, सिर्फ अन्तर इतना है, कांग्रेस शासन बजाय, भा.ज.पा. शासन है। pic.twitter.com/WxKto4h5rF
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) April 13, 2017
इससे पहले हरीश रावत ने “अजीब मगर सत्य, पार्ट-1” शीर्षक के जरिए खनन के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने हुए जमकर निशाना साधा था।
“वही पट्टे, वही बजरी, वही नदियां, कल के माफिया BJP सरकार में व्यापारी बन गए हैं”
पर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़ पर फॉलो करे