नहीं रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

  1. Home
  2. Sports

नहीं रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

चेन्नई (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पूर्व बल्लेबाज चंद्रशेखर का 6 दिन बाद यानी 21 अगस्त को 58वां जन्मदिन था, लेकिन इस जन्मदिन से पहले ही वो इस दुनिया से विदा हो गए। आपको बता दें कि चंद्रशेखर साल


चेन्नई (उत्तराखंड पोस्ट) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीबी चंद्रशेखर का गुरुवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पूर्व बल्लेबाज चंद्रशेखर का 6 दिन बाद यानी 21 अगस्त को 58वां जन्मदिन था, लेकिन इस जन्मदिन से पहले ही वो इस दुनिया से विदा हो गए।

आपको बता दें कि चंद्रशेखर साल 1987-88 में दूसरी बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली तमिलनाडु क्रिकेट टीम के सदस्य थे। उन्होंने तब उत्तर प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में 160 रन और रेलवे के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली थी।

वीबी चंद्रशेखर ने 1988 से 1990 के बीच सिर्फ सात वनडे खेले थे और 88 रन बनाए। उनके नाम वनडे में एक अर्धशतक दर्ज है, जोकि उन्होंने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे।

नहीं रहे पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

चंद्रशेखर ने 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 4999 रन बनाए. इसमें से उन्होंने नाबाद 237 रन का अधिकतम स्कोर बनाया। जब ग्रेग चैपल भारतीय टीम के कोच थे, तब चंद्रशेखर राष्ट्रीय कोच भी रहे थे। इसके अलावा वो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के क्रिकेट मैनेजर भी थे।

youtube Videos– http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Follow Twitter Handle– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Like Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे