भाजपा ने जो गढ्डे खोदे हैं, अब उन्हीं को भरना मुश्किल हो रहा है: रावत

  1. Home
  2. Dehradun

भाजपा ने जो गढ्डे खोदे हैं, अब उन्हीं को भरना मुश्किल हो रहा है: रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार के फैसले पलटने पर भाजपा पर निशाना साधा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने पुरानी सरकारों के फैसले नहीं पलटे। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसा नहीं लगना चाहिए


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस सरकार के फैसले पलटने पर भाजपा पर निशाना साधा है। अब ख़बरें एक क्लिक पर इस लिंक पर क्लिक कर Download करें Mobile App – उत्तराखंड पोस्ट

रावत ने कहा कि उनकी सरकार ने पुरानी सरकारों के फैसले नहीं पलटे। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि एक सरकार आई और उसने सारे फैसले पलट दिए। वहीं शराबबंदी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बयान का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि जो कहा गया है वह भाजपा के घोषणा पत्र के आधार पर कहा गया है।

रावत ने कहा कि मामला चाहे खनन का हो या शराब का, भाजपा ने जो गढ्डे खोदे हैं, अब उन्हीं को भरना मुश्किल हो रहा है। भाजपा ने जो वातावरण बनाया उसका नुकसान राज्य को हो रहा है। दुकान की नीलामी एक आम प्रक्रिया है। जब आप ऐसे मामलों में राजनीति करते हैं तो आप को तैयार रहना चाहिए कि अब आप पर भी इस मामले पर राजनीति हो सकती है।

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे

News Hub