हल्द्वानी | MBPG कॉलेज का पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार, कई साथी फरार, शराब के अवैध कारोबार की खुली पोल

  1. Home
  2. Uttarakhand
  3. Nainital

हल्द्वानी | MBPG कॉलेज का पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार, कई साथी फरार, शराब के अवैध कारोबार की खुली पोल

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक MBPG कालेज में छात्रसंघ उपाध्यक्ष का नाम शराब के अवैध कारोबार में सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके कई साथी फरार हैं। जानाकारी के मुतातबिक MBPG कॉलेज के उपाध्यक्ष रहे रोहन कपकोटी को पुलिस


हल्द्वानी | MBPG कॉलेज का पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार, कई साथी फरार, शराब के अवैध कारोबार की खुली पोल

हल्द्वानी (उत्तराखंड पोस्ट) हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आयी है जिसके मुताबिक MBPG कालेज में छात्रसंघ उपाध्यक्ष का नाम शराब के अवैध कारोबार में सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके कई साथी फरार हैं।

जानाकारी के मुतातबिक MBPG कॉलेज के उपाध्यक्ष रहे रोहन कपकोटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि बाजपुर पुलिस ने एक वाहन में गुलाब नाम का लेबल लगी शराब की कई पेटियां बरामद की थीं। जांच में पता चला कि यह अवैध शराब एक कारखाने में ही बनायी जा रही है।

इसके बाद पुलिस ने उक्त कारखाने पर छापा मारा जिसमें पुलिस को जानकारी मिली कि इस अवैध शराब के कारोबार में एबीपीजी कॉलेज के पूर्व उपाध्यक्ष रोहन कपकोटी, एक और छात्र नेता सोनू और बाजपुर के एक और छात्रनेता शामिल हैं।

हल्द्वानी | MBPG कॉलेज का पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार, कई साथी फरार, शराब के अवैध कारोबार की खुली पोल

इसके बाद उधमसिंह नगर पुलिस ने पूर्व उपाध्यक्ष रोहन कपकोटी को रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पता चला कि रोहन बाजपुर में अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पार्टनर है। आरोप है कि इस कारखाने में देसी शराब बना कर उस पर गुलाब का लेबल लगा कर मार्केट में बेचा जाता था। दरअसल गुलाब ब्रांड अब असली फैक्ट्री बना ही नहीं रही है। पुलिस का दावा है कि इस अवैध काम में रोहन के साथ दो और युवक शामिल हैं।

Youtube – http://www.youtube.com/c/UttarakhandPost 

Twitter– https://twitter.com/uttarakhandpost                 

Facebook Page– https://www.facebook.com/Uttrakhandpost

uttarakhand postपर हमसे जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक  करे , साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार ) के अपडेट के लिए हमे गूगल न्यूज़  google newsपर फॉलो करे